श्री विश्वकर्मा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सहायता कोष | Disaster Relief Fund
National Emergency Monetary Relief, Critical Medical Aid & Rehabilitation Fund — ABVMST
श्री विश्वकर्मा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सहायता कोष (ABVMST Relief Fund)
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट (पंजी. नं. बी/4/जी/606/221/2019) द्वारा संचालित यह राष्ट्रीय समर्पित कोष विपत्तिग्रस्त, असहाय एवं दैवीय आपदा से प्रभावित विश्वकर्मा परिवारों को त्वरित आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु स्थापित है।
- दैवीय व प्राकृतिक आपदा सहायता: बाढ़, अग्निकांड, भूकंप व तूफान में प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राशन, वस्त्र व आर्थिक पुनर्वास अनुदान।
- आकस्मिक गंभीर चिकित्सा अनुदान: अचानक उत्पन्न असाध्य रोग, भीषण सड़क दुर्घटना, शल्य चिकित्सा (Surgery/ICU) में त्वरित जीवन रक्षक सहायता।
- परिवार मुखिया क्षति संबल: एकमात्र कमाने वाले मुखिया के असामयिक निधन पर आश्रित बच्चों की शिक्षा व तात्कालिक भरण-पोषण राहत।
- कारीगर औजार व आजीविका पुनर्वास: अग्नि अथवा बाढ़ में नष्ट हुए औजार व कार्यशाला को पुनर्जीवित करने हेतु आर्थिक सहायता।
100% प्रत्यक्ष बैंक अंतरण (DBT): स्वीकृत सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। शून्य प्रशासनिक कटौती के साथ संपूर्ण राशि केवल पीड़ितों के कल्याण में प्रयुक्त होती है।